Showing posts with label Crime Patrol. Show all posts
Showing posts with label Crime Patrol. Show all posts

Saturday, October 24, 2020

18 महीने से लापता था टेक्नीशियन, घर में निकला नर कंकाल; पत्नी पर हत्या का शक

पानीपत में शुक्रवार को दृश्यम फिल्म जैसी मिस्ट्री सामने आई है। यहां विकास नगर में 18 महीने से लापता 31 वर्षीय टेक्नीशियन हरबीर सिंह के घर में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला। आशंका है कि कंकाल टेक्नीशियन का ही है। हत्या का शक पत्नी पर है। डीएनए टेस्ट से ही मामला साफ हो पाएगा।

हरबीर के बड़े भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि हरबीर की पत्नी और अन्य ने गुपचुप तरीके से कंकाल को घर में ही दूसरी जगह दबा दिया था। मेरे बेटे ने निर्माण कार्य के लिए हो रही खुदाई के दौरान खोपड़ी देखी तो आकर बताया। फिर खुदाई कर कंकाल को निकाला गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नीलम आर्या, थाना प्रभारी राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराकर कंकाल को कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम होगा, जिससे पता चलेगा कि कंकाल पुरुष का है या महिला का।

पत्नी पर शक के 6 कारण
1. मायके का ही राजमिस्त्री क्यों? हरिओम ने बताया कि जिस घर में हरबीर रहता था, उसकी पत्नी ने उसी घर में करीब 3 दिन पहले चिनाई का काम लगाया था। उसकी मां और मौसी का बेटा भी आए थे और मायके का ही राजमिस्त्री लाए थे।
2. पत्नी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? शुक्रवार को बाथरूम के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे हरिओम का 15 वर्षीय बेटा विशेष चाची के साथ काम कराने लगा। 4 फुट खुदाई के बाद नरकंकाल मिला तो विशेष ने खोपड़ी देख ली। पर पत्नी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी।
3. कंकाल को शिफ्ट क्यों किया? आरोप है कि पत्नी और अन्य ने कंकाल को गड्‌ढे से करीब 5 फुट दूर फिर से दबा दिया।
4. कुत्ते का कंकाल क्यों कहा? पूछने पर चाची ने बच्चे को बताया कि तेरे चाचा हरबीर ने कुत्ता दबा रखा था। तब विशेष ने घर जाकर पिता हरिओम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
5. बच्चे की निशानदेही पर खुदाई करने गए परिजन से झगड़ा क्यों? हरिओम बेटे और भाइयों के साथ आकर खुदाई करने लगे। भाई की पत्नी ने कुदाली छीनकर फेंक दी। कहासुनी होने पर वे घर चले गए। मां के आने पर खुदाई में कंकाल बरामद हुआ।
6. पत्नी ने लापता होने के 3 महीने बाद FIR दर्ज कराई थी। लापता होने के 3 महीने बाद 20 जुलाई 2019 को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भाई ने कहा- कंकाल की डीएनए जांच हो
हरिओम ने कहा कि कंकाल हरबीर का भी हो सकता है। पुलिस डीएनए टेस्ट करा मामले की गहराई से जांच करे। इससे पता चल सके कि कंकाल किसका है। कंकाल को दोबारा दबाने के आरोप से शक के दायरे में आई पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हरबीर की दो बेटी 11 वर्षीय तनु और 9 वर्षीय मीनाक्षी और 7 वर्षीय बेटा रितिक है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मौके से कंकाल बरामद करती पुलिस।


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/news/the-technician-was-missing-for-18-months-the-male-skeleton-was-found-in-his-house-when-the-child-was-seen-while-digging-the-wife-said-your-uncle-kept-hitting-the-dog-127844585.html

Friday, October 23, 2020

आरोपी की भाभी की धमकी- हमारी FIR दर्ज नहीं की तो घर की 7 औरतें आत्मदाह कर लेंगी

उत्तर प्रदेश में बलिया के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान को लेकर हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के परिवार वालों की क्रॉस FIR दर्ज न होने पर आरोपी के घर की महिलाओं ने जान देने की धमकी दी है। धीरेंद्र की भाभी आशा प्रताप सिंह ने कहा कि अगर आज शाम 5 बजे तक हमारी FIR दर्ज नहीं हुई तो घर की 7 औरतें आत्मदाह कर लेंगी। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

इस चेतावनी के बाद पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क हो गए है। वहीं, आरोपी के परिवार को मनाने के लिए लोग उसके घर पहुंच रहे हैं। लेकिन, महिलाएं किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं।

धीरेंद्र को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र को रिमांड पर ले रखा है। गुरुवार को उससे रेवती थाने के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बंद कमरे में पूछताछ की थी। आरोपी के वकील बृजेश सिंह भी थाने में मौजूद रहे। बंद कमरे में पूछताछ के बाद पुलिस धीरेंद्र को दुर्जनपुर में उसके घर पर ले गई। घर पहुंचते ही महिलाएं आरोपी से लिपट कर रोने लगीं। बलिया के CJM कोर्ट ने बुधवार को धीरेंद्र की 3 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी, जो आज पूरी हो रही है।

पूरा मामला क्या है?
बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में 15 अक्टूबर को हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों की लॉटरी को लेकर खुली बैठक की जा रही थी। इस दौरान विवाद हो गया और दोनों पक्ष झगड़ने लगे। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान पुलिस के सामने ही धीरेंद्र ने फायरिंग कर दी। इससे जयप्रकाश पाल (45) की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में धीरेंद्र समेत 8 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के 72 घंटे के बाद यूपी STF ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से धीरेंद्र को गिरफ्तार किया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मुख्य आरोपी की भाभी ने मांग की है कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक उनकी FIR दर्ज की जाए।


source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/main-accused-dhirendra-pratap-singh-sister-in-law-asha-singh-threatened-to-administration-for-fir-in-ballia-uttar-pradesh-today-news-and-updates-127841935.html