राहुल और प्रियंका गांधी ने शनिवार को हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। लेकिन, इससे पहले नोएडा में कांग्रेसी और पुलिस कुछ देर के लिए आमने-सामने आ गए। इस दौरान सामने आई एक फोटो में एक पुलिसकर्मी प्रियंका गांधी को रोकने के दौरान उनका कुर्ता खींचता नजर आ रहा है। कई फोटोज में दिख रह रहा है कि आगे बढ़तीं प्रियंका को रोकने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है।
इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया में भी बहस चल रही है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी यूपी पुलिस पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे। सवाल यह है कि देश के एक ताकतवर राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका गांधी के साथ पुलिस जब इस तरह की बदतमीजी कर सकती है तो उसके सामने आम महिला की क्या बिसात?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/see-pictures-of-rahul-and-priyanka-busy-in-hathras-127776613.html
No comments:
Post a Comment